फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की चरस समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एसओजी, कपकोट पुलिस ने डेढ़ किलो से ज्यादा और थाना बैजनाथ पुलिस ने 984 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी मुकेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि एसओजी और कपकोट थाना पुलिस ने टीआरसी झोपड़ा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 1.567 किलो चरस मिली। आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी लीती के खिलाफ एनडीपीएस में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी एसओ वंदना चौहान, एसओजी प्रभारी एसपी रायपा, सिपाही हेमचंद्र मठपाल, महेंद्र सिंह, बसंत पंत, इमदाद हुसैन, प्रदीप शामिल थे। इस सफलता पर एसपी ने टीम को नकद इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


उधर थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह पांच बजे ईश्वरी लाल 22 निवासी ग्राम उड़खुली को डंगोली तिराहे के पास 984 ग्राम चरस के साथ दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी मुकेश कुमार ने थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल, कांस्टेबल विपिन जोशी, राजेश भट्ट प्रताप नाथ, जीवन पांडे बसंत लाल, चालक नवीन सिंह को इनाम देने की घोषणा की है। चर्चा है कि गरुड़ बाजार के नामी व्यक्ति ने चरस व्यवसाय के लिए मंगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें