बागेश्वर। बनखोला गांव में सड़क किनारे पार्क की गई बोलेरो के शीशे अराजक तत्वों ने तोड़ डाले। कपकोट निवासी पंकज वर्मा ने बोलेरो (यूके 02 टीए 1345) बनखोला में पार्क की थी।
बृहस्पतिवार सुबह गाड़ी के शीशे टूटे हुए मिले। उन्होंने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल टीआर वर्मा ने कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।