फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमस्यारी ने जीती कृष्णा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
बागेश्वर के दमौला में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी प्रदांन करते अतिथि। विज्ञप्त? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के दमौला में चल रही कृष्णा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता पर सिमस्यारी की टीम ने कब्जा जमा लिया है। खिताबी मुकाबले में सिमस्यारी की टीम ने नदीला की टीम को पराजित किया। विजेता टीम को आयोजकों की ओर से 21 हजार और उप विजेता टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैन ऑफ द मैच सचिन, मैन ऑफ द सिरीज अशोक रहे।
विज्ञापन

दमौला के खेल मैदान में खिताबी मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कनिष्ठ प्रमुख/कांग्रेस महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष सुनीता टम्टा, विशिष्ट अतिथि शिल्पकार सभा के खरही के अध्यक्ष पीतांबर लोबियाल, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश लाल जयसूर्या, शिक्षक नेता संजय टम्टा, नंद किशोर टम्टा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
खिताबी मुकाबले में पहले खेलते हुए नदीला की टीम ने 86 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सिमस्यारी की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। अंपायर लोकेश लोबियाल, सचिन लोबियाल थे। प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में 74 रन और 6 विकेट लेने वाले अशोक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। खिताबी मुकाबले में 4 विकेट और 10 रन बनाने वाले स चिन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने विजेता, उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ ही ट्राफी प्रदान की। आयोजक मुकेश टम्टा, सुधीर लोबियाल, लोकेश लोबियाल, सौरभ टम्टा, भूप्पी टम्टा, पंकज लोबियाल, सूरज लोबियाल, सुभाष टम्टा ने सहयोग देने के लिए अतिथियों के साथ ही अन्य लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें