फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाग्नि रोकने को वन विभाग ने किया नियंत्रित फुकान

विज्ञापन
बागेश्वर के छतीना के जंगल में नियंत्रित फुकान के लिए लगाई गई आग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गर्मी आते ही वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने लगती है। जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने नियंत्रित फुंकान शुरू कर दिया है। जिसके तहत जिला मुख्यालय के समीपवर्ती छतीना और खबडोली के जंगलों में अभियान चलाकर नियंत्रित फुकान किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात को समीपवर्ती छतीना का जंगल जलने लगा। जिसे देखकर कई लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि इस बार फायर सीजन से पूर्व ही वन संपदा जलने लगी है। कुछ लोगों ने वन विभाग को फोन भी कर दिया था। हालांकि वन विभाग के कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना को खारिज किया और बताया कि कर्मचारियों की मौजूदगी में नियंत्रित फुंकान किया जा रहा था। एक क्षेत्र विशेष में लाइन बनाकर जंगल में आग लगी थी। जिसके कारण आग जंगल में नहीं फैली। इसी तरह से वन विभाग की टीम ने खबडोली के जंगल में भी नियंत्रित फुंकान किया। इधर, वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) श्याम सिंह करायत ने कहा कि हर वर्ष 15 फरवरी तक नियंत्रित फुंकान किया जाता था। इस बार चुनाव के चलते इसकी समय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है। छतीना और खबडोली के जंगल में कर्मचारियों ने नियंत्रित फुंकान किया था। अब अन्य कंपार्टमेंट के जंगलों में फरवरी के अंतिम सप्ताह तक नियंत्रित फुंकान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें