फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में भी बागेश्वर के उपभोक्ता सस्ते राशन से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बनाए गए स्मार्ट राशन कार्ड लोगों के लिए गले की फांस बन गए हैं। राशन कार्ड ऑनलाइन न होने से उपभोक्ताओं को कोरोना काल में भी सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ता जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर काटते थक गए है लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले में करीब 66 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्हें सस्ते राशन का लाभ प्राप्त होता है। अब पुराने राशन कार्डों की जगह पर नए स्मार्ट राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं लेकिन स्मार्ट राशन कार्ड का बागेश्वर के लोगों का लाभ नहीं मिल रहा है। बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ में सैंकड़ों उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके स्मार्ट कार्ड नहीं बन पाए हैं। जिनके बने भी हैं, तो उनमे तमाम प्रकार की खामियां सामने आ रही हैं। जिन्हें ठीक कराने के लिए लोग रोजाना जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। यहां आने के बाद भी उपभोक्ताओं की समस्याओं का हल नहीं हो रहा है।
पिछले साल अक्तूबर में आखिरी बार सस्ता राशन मिला था। तब से सरकारी राशन नहीं मिल पाया है। स्मार्ट राशन कार्ड अब तक ऑनलाइन नहीं हो पाया है। कार्ड में बीपीएल श्रेणी को एपीएल किया गया है। परिवार के चार यूनिट दो कर दिए हैं। - मोहन सिंह करायत, पालड़ीछीना
विज्ञापन

छह माह से राशन नहीं मिला है। बीपीएल श्रेणी का कार्ड एपीएल में बनकर आया है। सस्ता गल्ला विक्रेता के वहां राशन लेने जाओ तो, वह कार्ड ऑनलाइन नहीं होने की बात कहता है। तीसरी बार जिला पूर्ति कार्यालय आया हूं, लेकिन समस्या नहीं सुलझी। - सुंदर राम, सेला
पांच बार जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा लिए हैं, अब तक राशनकार्ड ऑनलाइन नहीं हो सका है। कार्ड ऑनलाइन न होने से राशन नहीं मिल रहा है। घर से यहां आने तक सौ रुपये का टिकट लग जाता है। विभागीय कर्मचारी एक बार सही से सारी चीजें नहीं बताते हैं। - आनंद प्रसाद, खरई
राशन कार्ड अपने नाम पर करने आया था। पहले भाई के नाम पर था। बेरोजगार होने के बावजूद भी विभागीय कर्मचारी बीपीएल श्रेणी का कार्ड नहीं बनने की बात कह रहे हैं। कई बार जिला पूर्ति कार्यालय आ गया हूं, लेकिन कार्ड नहीं बन पाया है। - प्रकाश तिवारी, कांडा
राशनकार्डों की गड़बड़ी ठीक की जा रही है। एपीएल, बीपीएल कार्डों के सत्यापन के लिए सर्वे शुरू हो गया है। लोग जिला पूर्ति कार्यालय अथवा संबंधित राशन गोदाम में राशनकार्डों की त्रुटि दूर कराने के लिए आवेदन दे सकते हैं। - अरुण कुमार वर्मा जिला पूर्ति अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें