फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास समिति ने किया भद्रतुंगा में बन रहे घाटों का निरीक्षण

विज्ञापन
कपकोट के भद्रतुंगा में चल रहे घाट निर्माण का जायजा लेते सरमूल, सौधारा, भद्रतुंगा समिति के सलाहकार - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। भद्रतुंगा में सरयू नदी पर घाटों का निर्माण किया जा रहा है। सरमूल, सौधारा, भद्रतुंगा विकास समिति ने बृहस्पतिवार को इन घाटों का निरीक्षण किया। समिति ने ठेकेदार से कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। समिति के सदस्यों ने बैठक कर सरमूल, सहस्त्रधारा, भद्रतुंगा को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने की भावी योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

सरयू नदी के उद्गम स्थल को जिले का प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने की कवायद लंबे समय से चल रही है। सरमूल, सौधारा, भद्रतुंगा विकास समिति के सदस्य लगातार मुहिम चलाकर शासन-प्रशासन से क्षेत्र के विकास की मांग करते रहे हैं। समिति के निरंतर प्रयास के कारण इन दिनों भद्रतुंगा से सरमूल तक कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। समिति के सदस्यों ने भद्रतुंगा में सरयू नदी पर हो रहे घाट निर्माण कार्य का जायजा लिया। समिति के सलाहकार दयाल सिंह कुमल्टा ने बताया कि घाट निर्माण को लेकर ठेकेदार से चर्चा हुई और समिति ने उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए कुछ सुझाव भी दिए।
निरीक्षण के बाद समिति के सदस्यों ने बैठक कर आने वाली गर्मियों में अधिकाधिक पर्यटकों को सरमूल, सहस्त्रधारा, भद्रतुंगा आने के लिए प्रेरित करने की योजना बताई। प्रभारी अध्यक्ष भगवत सिंह कोरंगा ने कहा कि पिछली बार तक कोरोना के कारण आगंतुकों की संख्या कम रही थी। इस साल हालात सामान्य दिख रहे हैं, ऐसे में देश, विदेश से अच्छी संख्या में सैलानियों के आने की उम्मीद है। इनके ठहरने, आवागमन के लिए शासन-प्रशासन से बेहतर इंतजाम करने की मांग की जाएगी। इस मौके पर महंत देवानंद दास, महामंत्री कमला कुमल्टा, भीम सिंह दानू गणेश लोहनी, हरीश सिंह, मोहन सिंह कोरंगा, पंकज देव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें