फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस चलाएगी आंबेडकर के विचारों पर न्यायिक जागरुकता अभियान

विज्ञापन
बागेश्वर में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते प्रदेश मीडिया समन्वयक हरीश ऐठानी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। बताया गया कि पार्टी जिले के विभिन्न स्थानों पर आंबेडकर न्यायिक जागरूकता अभियान और संविधान बचाओ अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कुमाऊं केसरी स्व. खुशी राम को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मलिन बस्तियों के लोगों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों की जानकारी दी जाएगी और लोगों को सम्मानित किया जाएगा। वहां पर प्रदेश मीडिया समन्वयक हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला संयोजक रणजीत दास, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, गोपा धपोला, बहादुर सिंह बिष्ट, अंकुर उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें