फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों पर हत्या का मुकदमा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र में कपूरी के जंगल में शनिवार की रात जानवरों का शिकार करने गए तीन लोगों में से एक की गोली लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शिकार करने गए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने बंदूक की छीनाझपटी में गोली चलने की बात कबूली है।
विज्ञापन

शनिवार रात कांडा के धपोलासेरा निवासी रवींद्र सिंह (35) पुत्र हयात सिंह अपने दो साथियों कांडा निवासी संजय नगरकोटी (39) और भदौरा निवासी पवन धपोला (33) के साथ कपूरी के जंगल में शिकार करने गया था। जंगल में गोली लगने से रवींद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर संजय और पवन को हिरासत में ले लिया था।
मामले में रवींद्र के चाचा भगवान सिंह ने कांडा थाने में संजय और पवन के खिलाफ भतीजे रवींद्र की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने बंदूक अपने पास रखने में हुई छीनाझपटी के दौरान गोली चलने की बात कबूली है। पुलिस के अनुसार तीनों लोगों ने शराब पी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। कांडा थाने में दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ चल रही है। पूछताछ में कुछ और बातें सामने आने की उम्मीद है। जांच के लिए बंदूक को फोरेसिंक लैब भेजा जा रहा है। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मामले में मृतक के चाचा ने दोनों आरोपियों पर भतीजे की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने बंदूक की छीनाझपटी में गोली चलने की बात कबूली है। तीनों के शराब के नशे में होने की बात भी उन्होंने कबूली है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कुछ और बातें सामने आईं तो उसको भी चार्जशीट में दर्ज किया जाएगा। घटना में प्रयुक्त बंदूक को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। - अमित श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें