फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के ऊंचाई वाले स्थानों में हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में हल्की बारिश

विज्ञापन
अल्मोड़ा में गुरुवार को आग सेकते लोग - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में मौसम दिनभर खराब रहा। आसमान में बादल छाने से दिन भी ठिठुरन रही। सरकारी दफ्तर हो या सार्वजनिक स्थान या फिर पार्क हर जगह लोग गर्म कपड़ों से पैक दिखे। ठंड बढ़ने से घरों, दफ्तरों में हीटर आदि उपकरण निकल आए। ठंड से बचाव के लिए आग आदि का सहारा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। हालांकि कुछ देर हल्की धूप निकली इसके बाद फिर आसमान को बादलों ने आगोश में ले लिया। सुबह से मौसम खराब होने से कड़ाके की ठंड होने लगी थी। दोपहर करीब एक बजे बारिश की बूंदे पड़ना शुरू हो गई। हल्की बूंदा-बांदी होने से तापमान में गिरावट आ गई। अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम खराब होने से ठंड में इजाफा हो गया। बारिश होते ही लोगों ने छाता आदि निकाल लिए। ठंड से बचाव के लिए घरों और कार्यालयों में आग, हीटर का सहारा लेना पड़ा। केमू, रोडवेज स्टेशनों में भी यात्री ठिठुरते हुए देखे गए। बाजार में लोगों की चहल पहल अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। ठंड के चलते शाम को बाजार में भी दुकानों के शटर भी जल्द बंद हो गए थे। केमू स्टेशन के समीप शाम को कुछ लोगों ने आग जलाई और ठंड से बचाव के लिए इसका सहारा लिया। इधर, बताया गया कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी सर्द हवाएं चल रही हैं। जिससे रात्रि में तापमान में और गिरावट आ सकती है।
गर्म कपड़ों की बिक्री में हुआ इजाफा
अल्मोड़ा। ठंड बढ़ने से बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री में उछाल आया। लोगों ने अपने जेब के अनुसार बाजार से स्वेटर, जैकेट, टोपी समेत हीटर आदि की खरीदारी की। जिस कारण बाजार व्यवसायियों के चेहरे भी खिल उठे। मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों ने भी ठंड से बचने के लिए फड़ों से सस्ते कपड़े लिए।
विज्ञापन

शराब, चिकन, मटन की दुकानों में रही भीड़
अल्मोड़ा। ठंड के मौसम में शराब, मटन और चिकन की दुकानों में खरीदारों की भीड़ रही। दोपहर में जैसे ही हल्की बारिश होनी शुरू हुई तो चिकन और मटन की दुकान में खरीदार पहुंचने लगे। लोगों ने अपनी जेब के अनुसार चिकन और मटन खरीदा। शराब की दुकानों में भी खरीदार उमड़ पड़े।
लोड बढ़ा तो ट्रांसफार्मर की केबल जली
अल्मोड़ा। ठंड बढ़ने पर शहर में बिजली की आपूर्ति भी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को तापमान गिरा तो घरों, होटलों में में हीटर, एएसी आदि चलने लगे। इससे चौघानपाटा क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया। इसके चलते ट्रांसफार्मर की केबल जल गई। आसपास के लोगों को करीब एक घंटे तक ठंड में ठिठुरना पड़ा। सूचना मिलने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मी मौके पर पहुंचे और फाल्ट को ठीक किया। ऊर्जा निगम के जेई मनोरंजन वर्मा ने बताया लोड बढ़ने के कारण केबल जली है। इसे ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें