फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम एक बार फिर खराब, हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों में हल्की बर्फबारी

विज्ञापन
अल्मोड़ा दोपहर में धूप और हल्के बादल - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में एक बार मौसम ने फिर करवट बदली। मंगलवार की रात हुई बारिश से तापमान लुढ़क गया है। सुबह के समय सर्द हवाएं चली। जिससे एक बार फिर ठंड में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

नगर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना था। धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही थी। मंगलवार की देर रात मौसम ने करवट बदल ली। रात में हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान एक बार फिर लुढ़क गया। बारिश होने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। बुधवार की सुबह कोहरा भी लगा था। देर में धूप खिली। दोपहर में एक बार फिर मौसम बेमान हो गया। आसमान में बादल छा गए। इससे लोग ठिठुरते रहे। इधर बदलते मौसम के कारण वायरल बीमारियां भी बढ़ने लगी है। जिला मुख्यालय के अस्पताल में हर रोज मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। जिसमें खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द के मरीज अधिक आ रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था। मौसम खराब रहने की वजह से एक ही दिन में तापमान लुढ़क कर नीचे आ गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम : कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बुधवार तड़के जिले भर में बारिश हुई। कपकोट से हिमालय से सटे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। दोपहर बाद धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को रात से ही आसमान में घने बादल छा गए थे। बुधवार तड़के करीब तीन बजे से जिलेभर में बारिश हुई। आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट और गरुड़ में पांच एमएम, बागेश्वर में 2.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। कपकोट के खाती, धूर, झूनी, खलझूनी, पकुवा टॉप, चिल्ठा टॉप समेत तमाम स्थानों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फ गिरी। धूर समेत तमाम इलाकों में पिछले सप्ताह गिरी बर्फ अभी गली नहीं है। बुधवार को दोपहर बाद बादल छंटने से धूप निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें