फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने नहीं ली सुध तो ग्रामीण खुद ही करने लगे सड़क की मरम्मत

विज्ञापन
कांडा के अठपैसिया-खातीगांव की मरम्मत करते ग्रामीण। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा से पिथौरागढ़ के बेरीनाग को जोड़ने वाली अठपैसिया-खातीगांव सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर अब तक डामरीकरण नहीं किया गया है। बारिश के कारण सोलिंग भी उखड़ चुकी है। रोखड़ बन चुकी सड़क पर वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। कई बार विभाग को सूचित करने के बाद भी सड़क की सुध नहीं ली गई। नाराज ग्रामीणों ने अब स्वयं सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर विभाग को आइना दिखाने का काम किया है।
विज्ञापन

कांडा से अठपैसिया तक बने मुख्य मोटर मार्ग से खातीगांव के लिए शाखा सड़क बनी है। यह मार्ग कपूरी, देवतोली, औलानी, नरगोली, चंतोला, तुषरेड़ा, देवलेत, बगराटी होते हुए बेरीनाग तक जाता है। सड़क पर शुरुआती दो किमी पर अब तक डामरीकरण नहीं किया गया है। आगे की आठ किमी पर डामर हो चुका है। दो किमी की एरिया में सोलिंग की गई थी जो बारिश के कारण उखड़ गई है। सड़क किनारे नालियां भी नहीं बनी हैं। इसके कारण बारिश का पानी सीधे सड़क से गुजर रहा है। ढलान होने के साथ पानी के साथ सड़क पर बिछाई मिट्टी भी बह गई और पूरी सड़क रोखड़ बन चुकी है। क्षेत्रवासी लंबे समय से विभाग से डामरीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक विभाग ने समस्या का संज्ञान नहीं लिया है।
शुक्रवार को पैठाण गांव के प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह राठौर ने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत करने का बीड़ा उठाया। ग्रामीण अमन राठौर ने भी उनका साथ दिया। राठौर ने निजी खर्च से श्रमिक लगाए और सड़क पर जमा कंकड़ और पत्थरों की सफाई करवाई। उन्होंने कहा कि विभाग सुध नहीं ले रहा है। सड़क में वाहन चलाना खतरनाक हो रहा था जिसे देखते हुए सड़क की मरम्मत करने का प्रयास किया है। इधर लोनिवि के जेई चंचल कोरंगा ने कहा कि बजट की कमी से डामरीकरण का कार्य अटका है। मानसून से पूर्व सड़क किनारे नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें