फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: व्यापारी गया होली मनाने, चोरों ने खंगाल दिया घर

Tue, 26 Mar 2024 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता होली का त्योहार मनाने अपने गांव गए तो चोरों ने उनके घर में सेंधमारी कर दी। चोर नौ लाख से अधिक की नकदी और लैपटॉप समेत अन्य सामान चुरा ले गए।
हरीश सिंह कोरंगा की पिंडारी मार्ग पर सब्जी की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि होली का पर्व मनाने के लिए वह अपने गांव चले गए थे। मंगलवार दोपहर बाद पहुंचे तो दुकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे की कुंडी टूटी मिली। कमरे के भीतर सारा सामान बिखरा था। कमरे से नौ लाख रुपये से अधिक की नकदी, लैपटॉप, कैमरा, मोबाइल, एटीएम कार्ड गायब था। हरीश सिंह कोरंगा की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि क्या-क्या चोरी हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। इधर, मेन रोड से सटे मकान से लाखों की चोरी होने से कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन





चोरों ने मैगी भी बनाकर खाई

बागेश्वर। सब्जी विक्रेता के घर में चोरी के दौरान भूख लगने पर चोरों ने मैगी भी बनाकर खाई। सब्जी विक्रेता हरीश सिंह कोरंगा ने बताया कि चोर मैगी बनाकर खाने के बाद बर्तनों को ऐसे ही छोड़ गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें