फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबरी गांव में पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर, दहशत 10 परिवार

विज्ञापन
बागेश्वर के गोबरी में प्रभावित से वार्ता करते प्रमुख। पास में पड़ा बोल्डर। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन से कपकोट की असों ग्राम पंचायत का गोबरी गांव खतरे की जद में आ गया है। पहाड़ी से छिटके बोल्डर गांव में गिर रहे हैं। इससे गांव के 10 परिवार दहशत में हैं। राजस्व विभाग ने इन परिवारों से घर खाली करने को कह दिया है लेकिन मवेशियों को रखने और अन्य दिक्कतों के चलते यह लोग घर नहीं छोड़ रहे हैं। लोग बारिश के दौरान जगराता करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

गोबरी गांव में 17 अगस्त से बोल्डर गिर रहे हैं। दो बड़े बोल्डर रमेश राम और भागीरथी देवी के मकान की दीवार पर गिर गए। दीवार के साथ ही रसोई के कमरे को नुकसान हुआ है। क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा देवी ने गांव में बोल्डर गिरने की सूचना क्षेत्र प्रमुख गोविंद सिंह दानू को दी। प्रमुख ने यह मामला एसडीएम प्रमोद कुमार के सामने उठाया। एसडीएम ने विगत दिनों राजस्व दल मौके पर भेजा। राजस्व टीम ने गांव के लिए खतरा बताते हुए सभी परिवारों से घर खाली कर जीआईसी असों में शिफ्ट होने के लिए कहा, लेकिन प्रभावित परिवार मवेशियों की व्यवस्था न होने से गांव छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। प्रभावित रमेश राम, सुरेश राम, लछम राम, चनर राम, गोपाल राम, माधो राम, जीवन प्रसाद, बहादुर राम, उमेद राम ने बताया कि बारिश के दौरान वे घरों में नहीं रह रहे हैं। रात को बारिश हो रही है तो वह लोग रात में सो नहीं पा रहे हैं।
क्षेत्र प्रमुख ने किया गांव का दौरा
बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र पंचायत (ब्लॉक) प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने आपदा प्रभावित गोबरी का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मौके से ही एसडीएम प्रमोद कुमार को फोन कर प्रभावित परिवारों को शिफ्ट करने या विस्थापित करने को कहा। प्रमुख ने बताया कि प्रशासन गोबरी गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण करा रहा है। इसी सप्ताह रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद विस्थापन की कार्यवाही की जाएगी। प्रमुख ने प्रभावितों से जीआईसी असों के भवन में शिफ्ट होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें