फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय क्विज में जीते देवलखेत, डुंगलोट

Sun, 07 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी नौघर में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान, गणित मेला हुआ। डीईओ प्रारंभिक आकाश सारस्वत ने मेले की शुरुआत की। कहा कि विज्ञान, गणित विषय को कक्षा में रोचक बनाकर शिक्षक बच्चों को पढ़ाएं तो बच्चे आसानी से सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान, गणित विषय में बच्चों का पारंगत होना जरूरी है।
विज्ञापन


इस दौरान हुई जूनियर वर्ग की विक्ज में जूहा देवलखेत प्रथम, बदरीनाथ द्वितीय, प्राथमिक वर्ग में डुंगलोट प्रथम, वज्यूला द्वितीय रहा। नवाचारी स्टाल के जूनियर वर्ग में मटेना, चौरसों, पिंगलों प्रथम, प्राथमिक वर्ग में पिंगलों प्रथम, छटिया, नौघर द्वितीय रहा।

 टीएलएम में सतीश कांडपाल प्रथम, कमला पांडे द्वितीय रहे। नीरज पंत, दलीप भाकुनी, रमेश जोशी, देवेंद्र बिष्ट, गोपाल प्रसाद, दिनेश नेगी, हेम लोहुमी, सुरेश सती निर्णायक थे।
विज्ञापन


 अध्यक्षता प्रेमा भट्ट, संचालन उमेश जोशी ने किया। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक गिरीश रावत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां नंदन सिंह अल्मिया, अनीता बाफिला, चंद्रशेखर जोशी, चंपा कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें