जिले में मुख्यमंत्री आदर्श गांवों का चयन हो गया है। जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने बताया कि बागेश्वर विकासखंड में अनर्सा, कपकोट में बड़ी पन्याली, गरुड़ ब्लॉक में लमचूला ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री आदर्श गांव योजना के लिए चयनित किया गया है।
उन्होंने बताया कि चयनित ग्राम पंचायतों में ब्लॉक स्तर पर वातावरण निर्माण, ग्राम पंचायत प्रोफाइलिंग, आवश्यकताओं का निर्धारण के अलावा विश्लेषण संबंधी कार्रवाई की जा रही है।