फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता को गए एसडीएम को बैरंग लौटाया

Wed, 21 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
मंच की भूख हड़ताल छठवें दिन भी जारी रही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
   छह सूत्रीय मांगों को लेकर भंगेड़ी में गांव गरीब  उत्थान मंच की भूख हड़ताल छठवें  दिन भी जारी रही। अनशनकारी गंगा दत्त जोशी भूख हड़ताल पर डटे रहे। ग्रामीणों से वार्ता के लिए मौके पर गए एसडीएम को आंदोलन कर रहे लोगों ने बैरंग लौटा दिया। 
विज्ञापन



क्षेत्र की  सड़कों का निर्माण व सुधार, भूमि का   मुआवजा, गोशालाओं का निर्माण समेत छह सूत्री मांगों को लेकर चल रहे इस आंदोलन  के छठे दिन एसडीएम फिंचाराम चौहान मेडिकल टीम के साथ भंगेड़ी पहुंचे। मेडिकल टीम ने अनशनकारी गंगा दत्त के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान एसडीएम ने अनशनकारियों से मांगों के संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए आंदोलन समाप्त करने की अपील की। लेकिन अनशनकारियों ने अनशन समाप्त करने से साफ मना कर दिया।

 
गांव गरीब मंच के अध्यक्ष विशन सिंह टंगड़िया ने कहा कि इन मांगों पर अभी तक उन्हें केवल आश्वासन ही दिए गए हैं। वार्ता विफल होने से एसडीएम वापस लौट गए। भाजपा विधायक चंदन राम दास ने भी अनशन स्थल पर मंच की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सभी शासन स्तर के मामले हैं। प्रदेश सरकार को जल्द इस पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांगों के संबंध में अपने स्तर से उचित पहल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष विशन सिंह टंगड़िया, धन सिंह दयाराकोटी, कैलाश राम, विपिन जोशी आदि ग्रामीण मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें