फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होरी मैं खेलूंगी आज उन्हीं के संग जाके घुंघराले बाल और सांवरा रंग

विज्ञापन
बागेश्वर के रामलीला भवन में बैठकी होली गायन करते युवा होल्यार। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत के रामलीला भवन में शनिवार की रात बैठकी होली समागम हुआ। नगर के प्रमुख होल्यारों ने देर रात तक होली गायन कर रंग जमाया। वरिष्ठ होल्यारों के साथ युवा गायकों ने भी सुर मिलाए और पारंपरिक बैठकी होली की विधा की बारीकियां सीखी।
विज्ञापन

बैठकी होली का शुभारंभ होल्यारों ने सरस्वती वंदना से किया। होल्यारों ने राग काफी, विहाग, खम्माज, जंगला काफी, भैरवी, दादरा, पीहू, जैजैवंती सहित तमाम रागों पर आधारित होलियों का गायन किया। इस दौरान गुइयां होरी मैं खेलूंगी आज उन्हीं के संग जाके बाल घुंघराले और सांवरा रंग.., मनसुख लाओ हो मृदंग नाचत.., आई री दइया आई सब सखियन बन ठन.., मैं तो सगरी भीग गई.., लाल भये नंदलाल.. सहित तमाम होलियां गाईं गई। कार्यक्रम में चंद्र लाल साह, पंकज पांडेय, बसंत बल्लभ पांडेय, उमेश लाल साह, हेमंत साह, पूरन पालनी, नवीन साह, कौशल उपाध्याय, सूरज जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें