फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी को 363 बार लॉग इन कर अलर्ट भेजने पर बैजनाथ थाने को देश में छठा स्थान मिला

विज्ञापन
बागेश्वर पुलिस कार्यालय में बैजनाथ थाने की टीम को प्रशस्तिपत्र प्रदान करते एसपी श्रीवास्तव। वि? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ऑनलाइन एप संचालित करने में बैजनाथ थाने को देश में छठा स्थान मिला है। एसपी अमित श्रीवास्तव ने बैजनाथ पुलिस की टीम को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बैजनाथ थाने में तैनात कांस्टेबल कम क्लर्क सोबन सिंह, कांस्टेबल क्लर्क बृजेश गोस्वामी, लक्ष्मण सिंह ने थाना कार्यालय के कामकाज के साथ ही ऑनलाइन एप संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो नई दिल्ली के क्राइम अलर्ट्स को डिजिटल संचार के माध्यम से साझा करने के लिए गठित किए गए क्राइम मल्टी एजेंसी सेंटर में थाना बैजनाथ की आईडी को 363 बार लॉग इन कर अलर्ट भेजने पर बैजनाथ थाने को देश में छठा स्थान प्राप्त हुआ है।
बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अमित श्रीवास्तव ने बैजनाथ पुलिस की टीम को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बैजनाथ थाने की उपलब्धि से जिले की पुलिस का मान बढ़ाया है। उन्होंने अपेक्षा की है कि भविष्य में भी इसी तरह से कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें