फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस का वाहन आने से मिली राहत, बैकलॉग अब भी हजार के पार

विज्ञापन
बागेश्वर में रसोई गैस ले जाते उपभोक्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश के बाद सड़कों के बंद होने से ठप पड़ी रसोई गैस की सप्लाई सुचारु हो गई है। सोमवार को सिलिंडर से भरे तीन वाहन बागेश्वर पहुंचे और नगर क्षेत्र में रसोई गैस का वितरण किया गया। हालांकि अब भी बैकलॉग एक हजार से अधिक पर बना हुआ है।
विज्ञापन

18 अक्तूबर की बारिश का कहर सड़कों पर टूटने के बाद जिले में हल्द्वानी से होने वाली सप्लाई रुक गई थी। रसोई गैस के सिलिंडरों पर भी इसका असर पड़ा और बैकलॉग बढ़ता हुआ दो हजार को पार कर गया। एक ओर नगर में सिलिंडर की मांग बढ़ती जा रही थी, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में महीने में एक बार लगने वाले फेरे पर भी असर पड़ रहा था। जिला मुख्यालय सहित कांडा, कपकोट, गरुड़ में भी बैकलॉग बढ़ता जा रहा था। हालांकि सोमवार को एक हजार से अधिक सिलिंडर वितरण करने के बाद जिले में करीब 1200 का बैकलॉग रह गया है। इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक प्रकाश पंत ने बताया कि सिलिंडर की सप्लाई सुचारु हो गई है। रोजाना वाहन आने के बाद जल्द ही बैकलॉग समाप्त हो जाएगा और लोगों को पहले की तरह सुविधा मिलेगी।
शतक के करीब पहुंचा डीजल, पेट्रोल की बढ़ रही स्पीड
बागेश्वर। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। डीजल के दाम शतक के करीब पहुंच गए हैं, जबकि पेट्रोल की कीमत शतक जमाने के बाद भी पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। हालांकि सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई। रविवार की तरह ही पेट्रोल के दाम 104.36 रुपये और डीजल के 97.94 रुपये रहे। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह से दाम बढ़ते रहे तो इस सप्ताह के भीतर डीजल भी सौ रुपये के पार पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें