फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजर चार्ज के विरोध में चार जनवरी को बाजार बंद करेंगे व्यापारी

विज्ञापन
बागेश्वर में बाजार बंद को लेकर बैठक करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। यूजर चार्ज के विरोध में चार जनवरी को नगर पालिका क्षेत्र का बाजार बंद रहेगा। व्यापार संघ की कोर कमेटी की बैठक में व्यापारियों ने बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने बाजार में बाहर से आकर कई जगह लोहे आदि का सामान बेच रहे लोगों के लिए भी एक स्थान पर व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार संघ कोर कमेटी की बैठक रविवार को मां उल्का मंदिर में हुई। उमेश साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि यूजर चार्ज का मामला सभी व्यापारियों के हितों से जुड़ा है। पालिका की ओर से लगाया जा रहा यूजर चार्ज व्यापारियों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है। इसलिए सभी व्यापारी एकजुट होकर इस शुल्क का विरोध करेंगे और चार जनवरी को बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
वहीं व्यापारियों ने बाहर से आकर बाजार में कई जगह सड़क किनारे लोहे आदि का सामान बेच रहे लोगों के लिए एक निश्चित जगह चयनित करने के लिए कहा। बताया कि बाहर से आए लोगों ने बाल भिक्षावृत्ति को बढ़ावा दिया है। महिलाएं और बच्चे बाजार में भीख मांग रहे हैं। इसे रोका जाना चाहिए। बैठक में मनीष जखवाल, हरीश सोनी, देवेंद्र अधिकारी, अनिल कार्की, महिपाल भरड़ा, तारा दत्त तिवारी, मनीष पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

बागेश्वर में व्यापारियों की डुगडुगी, यातायात, कार्यालय बंद कराएंगे
बागेश्वर। चार जनवरी को आयोजित बाजार बंद कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस और व्यापारियों ने यातायात, सरकारी, निजी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज बंद करने की भी बात कही है। रविवार शाम को नगर में युवा कांग्रेेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने डुगडुगी के माध्यम से यूजर चार्ज के विरोध में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें