फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर को मिला जिला कौशल विकास योजना पुरूस्कार

विज्ञापन
नई दिल्ली में कौशल विकास योजना पुरस्कार ग्रहण करते बागेश्वर के डीएम विनीत कुमार। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले को जिला कौशल विकास योजना के क्षेत्र में नवाचार के लिए भारत सरकार ने जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार 2020-21 से नवाजा है। बागेश्वर के डीएम विनीत कुमार ने नई दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण किया।
विज्ञापन

डीएम विनीत कुमार ने जिला कौशल विकास योजना का ऑनलाइन प्रजेंटेशन किया था। कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर बेरोजगारों को हुनरमंद बनाने के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया गया था। जिले में कीवी के क्षेत्र में हुई उन्नति की प्रस्तुति दी थी। जिले के प्रदर्शन को भारत सरकार ने नवाचार के क्षेत्र में सर्वोच्च मानते हुए पुरस्कार के लिए चयन किया।
बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धमेंद्र प्रधान ने डीएम को यह पुरस्कार प्रदान किया। डीएम विनीत कुमार ने पुरस्कार को जिले के लिए गौरवशाली बताते हुए कहा कि इससे कौशल विकास के कार्यों के संपादन में जुटे अधिकारी, कर्मचारियों का हौसला बढ़ेगा। जिले की जनता का भी कौशल विकास कार्यक्रम की ओर ध्यान जाएगा। उन्होंने जिले को पुरस्कार मिलने पर जिले के नागरिकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें