बागेश्वर के पगना गांव में रेस्टारेंट में आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लेते फायर कर्मी। विज्ञप्?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पगना गांव में एक फास्ट फूड रेस्टारेंट और भोजनालय में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक दुकानदार और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझा ली थी। आग से दुकानदार को करीब एक लाख का नुकसान होने का अंदेशा है।
मिली जानकारी के अनुसार पगना गांव निवासी हेम नैनवाल के रेस्टारेंट-भोजनालय में शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलने लगा। दुकानदार ने आग बुझाने की कोशिश की। दुकान में आग लगी देखकर आसपास के लोग भी आकर आग बुझाने में जुट गए। इस बीच ग्रामीणों ने दमकल विभाग को भी फोन पर आग लगने की सूचना दी। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम गांव की ओर रवाना हुई। जब तक टीम मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने आग बुझा दी थी। हालांकि आग बुझने तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल गया था। उन्होंने बताया कि आग से दुकानदार को 90 हजार के करीब का नुकसान हुआ है।