फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट से कर्मी तक 22 किमी लंबी सड़क वाहन संचालन लायक नहीं

विज्ञापन
चिंताजनक:सरन से आगे इस कदर बह गई कपकोट-कर्मी सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट से मल्ला दानपुर के कर्मी जाने वाली पीएमजीएसवाई की सड़क बेहद खराब हाल में है। सड़क पर कई स्थानों में सुरक्षा दीवार, रॉक होल्डिंग का नामोनिशान नहीं रह गया है। कई स्थानों पर सड़क मिट्टी के टीले से गुजर रही, भारी वाहन हांफ रहे हैं। सड़क इतनी खराब हालत में है कि बरसात में लगभग तीन महीने सड़क पर यातायात बाधित रहता है। शनिवार को सीएम के दौरे पर आए कई आला अधिकारी इस बदहाल सड़क से गुजरे। उम्मीद है अब इस सड़क की दशा सुधरेगी।
विज्ञापन

कपकोट से कुछ आगे फुलवाड़ी नामक स्थान से ही सड़क की दुर्दशा शुरू हो जाती है। गांसू, सरन, सापुली आदि स्थानों पर सड़क वाहन संचालन लायक नहीं रह गई है। सरन में सड़क मिट्टी से पटी है। कई स्थानों पर मिट्टी के ऊंचे टीले बन गए हैं। इन स्थानों पर भारी वाहन नहीं चढ़ पा रहे हैं। सरन से आगे सड़क की कई सुरक्षा दीवार ध्वस्त है। रॉक होल्डिंग के लिए लगाई गईं लोहे की जालियां और पत्थर सड़क की ओर लटक रहे हैं। जाली में बांधी गई दीवार ध्वस्त हुई तो सड़क को तो नुकसान पहुंचेगा ही, हादसा भी हो सकता है।
कई स्थानों पर सड़क नदी की ओर से कट गई है। सड़क लगातार कटती जा रही है। कभी भी इन स्थानों पर सड़क नदी में समा सकती है। सड़क ध्वस्त होती है, तो आगामी चुनाव में भी यह दिक्कत का कारण बन सकती है। पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल तक भेजने में दिक्कत आएगी। सड़क की शीघ्र मरम्मत की दरकार है।
विज्ञापन

कर्मी सड़क सरन में मिट्टी हटाने पर पहाड़ी से मलबा गिरने का खतरा है। ऐसे स्थलों पर रॉक होल्डिंग का प्रस्ताव बनाया गया है। नदी की ओर भी सुरक्षा दीवार लगाई जानी है। 22 किमी लंबी सड़क पर डामरीकरण भी होना है। इसके लिए 2.27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, ईई, पीएमजीएसवाई खंड, कपकोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें