फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर जिला अस्पताल में लगी ऑटो रिफ्रेक्टर मशीन

विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में ऑटो रिफ्रेक्टर मशीन से मरीजों की आंखों की जांच करते कर्मी।  संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में आंखों की जांच के लिए अत्याधुनिक मशीन ऑटो रिफ्रेक्टर लग गई है। आधुनिक तकनीक युक्त मशीन लगने से आंखों की जांच और चश्मे के नंबर देने में आसानी होगी।
विज्ञापन


ऑटो रिफ्रेक्टरकंप्यूटर नियंत्रित उपकरण है। यह मशीन आंख में आने वाले प्रकाश के बदलने का सटीक अनुमान लगाती है। इस मशीन की मदद से कुछ ही सेकंड में अपवर्तक की त्रुटि को मापा जा सकता है और मशीन उसे स्वचलित रूप से निर्धारित करती है। ऑप्टोमेट्रिस्ट प्रदीप रावत ने बताया कि मशीन की मदद से चश्मे के नंबर, मोतियाबिंद की पहचान आदि करने में लगने वाला समय घटेगा और ऑपरेशन के बाद चश्मे का नंबर देने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

कोट
बुधवार को नई मशीन से मरीजों की जांच की गई। आधुनिक मशीन लगने से मरीजों और जांच करने वालों को आसानी होगी और समय भी बचेगा।
-डॉ एसपी त्रिपाठी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बागेश्वर जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें