फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त अभियंताओं के पदों पर जल्द हो नियुक्ति

विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक करते डिप्लोमा इंजीनियर। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की मासिक बैठक में कई विभागों में अभियंताओं के पद रिक्त होने से आ रही परेशानियों पर चर्चा की गई। अभियंताओं ने रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करने की मांग की।
विज्ञापन

लोनिवि कार्यालय परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभियंता ललित कुमार ने की। वक्ताओं ने कहा कि विभागों में रिक्त पदों के चलते भारी परेशानी हो रही है। अभियंताओं ने लोनिवि और पीएमजीएसवाई के तहत काटी गई सड़कों का मुआवजा तैयार करने के लिए विभागों में अमीनों की नियुक्ति करने, विभागों के कामकाज को सुचारु रखने के लिए वर्क एजेंट और मेटों की नियुक्ति करने, अभियंताओं के रिक्त पद भरने, अभियंताओं का वाहन भत्ता महंगाई के सापेक्ष बढ़ाने और कार्मिकों की एसीआर को समय से उच्चाधिकारियों तक भेजने की मांग की। बैठक का संचालन सचिव जीएस महरा ने किया। इस मौके पर आरपी टम्टा, बीसी जोशी, ललित सिराड़ी, संतोष पांडेय, मीनाक्षी पंत, अनुज चंद्र, कैलाश आर्या आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें