फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स रोगियों के प्रति सदभावना रखने की अपील की

विज्ञापन
गरुड़ के वज्यूला जीआईसी में एड्स जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और जूनियर रेडक्रास के स्वयंसेवियों ने एड्स रोगियों के प्रति सद्भावना रखने की अपील की।
विज्ञापन

मंगलवार को जीआईसी वज्यूला में हुए जागरूकता कार्यक्रम में एड्स दिवस की थीम एचआईवी/एड्स महमारी समाप्त करना: लचीलापन और प्रभाव रखी गई। स्वयंसेवियों ने लाल रीबन बांधकर एचआईवी से ग्रस्त लोगों और उनकी देखभाल करने वाले लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार रखने के लिए पंफलेट के माध्यम से जागरूक किया।
रेडक्रास के जिला सचिव आलोक पांडेय ने एड्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए आम लोगों तक इसे पहुंचाने को कहा। प्रधानाचार्य आरके मिश्रा ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को एड्स संबंधी जानकारी देने की अपील की। कार्यक्रम में हरीश सिंह, कृपाशंकर पांडे, धरम सिंह, मुकेश साही, राधा पांडे, सौरभ कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें