बागेश्वर में एसबीआई की शाखा के बाहर लगा ग्राहकों का जमावड़ा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। तीन दिन बाद मंगलवार को बैंक खुले। बैंकों में लेनदेन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान सुरक्षित दूरी की भी धज्जियां उड़ी।
शनिवार को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं हुआ। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को गुरुनानक जयंती की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहे।
मंगलवार को बैंक खुले तो सुबह से ही बैंकों में लोगों का तांता लगा रहा। लगभग सभी बैंकों में भारी संख्या में ग्राहक लेनदेन के लिए पहुंचे। इस दौरान व्यवस्था बनाने के लिए बैंकों को मशक्कत करनी पड़ी। एसबीआई में एक-एक कर ग्राहकों को नंबर से अंदर भेजा जा रहा था। इस दौरान बैंक के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। शादियों के कारण भी बैंकों में भीड़ लग रही है। लेनेदेन के चक्कर में लोग सुरक्षित दूरी की बात भी भूल गए, जो गंभीर चिंता का विषय है।