बागेश्वर में प्रमाणपत्रों के साथ आपदा मित्र। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पिथौरागढ़ से आए आपदा मित्रों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। 12 दिनी प्रशिक्षण के दौरान 25 स्वयंसेवियों को खोज बचाव और प्राथमिक चिकित्सा के गुर सिखाए गए। समापन पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
आपदा मित्र प्रशिक्षण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय ने स्वयंसेवियों से प्रशिक्षण से सीखे ज्ञान के आत्मसात करने को कहा। प्रशिक्षण करा रही संस्था फागुन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कांडपाल ने 12 दिनों के दौरान हुई गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य प्रशिक्षण भुवन चौबे ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को रस्सी की मदद से पहाड़ पर चढ़ना-उतरना, स्ट्रेचर निर्माण, तैराकी, घायल को सुरक्षित स्थान तक लाना, प्राथमिक उपचार आदि के गुर सिखाए गए हैं। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों को प्रमाण पत्र वितरण किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहां पर दीपक चौबे, अंजली बोरा, कपिल आदि थे।