फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 May 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 राजस्व उप निरीक्षक नंदीगांव ने बोहाला गांव के एक ग्रामीण पर प्राण घातक हमला करने के एक आरोपी को दबोच लिया है। पटवारी ने आरोपी को बृहस्पतिवार को सीजेएम के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने पत्रावली का अध्ययन करने के बाद आरोपी को 14 दिन के रिमांड पर अल्मोड़ा जेल भेजने के निर्देश दिए। इस घटना में राजस्व पुलिस को चार आरोपियों की और तलाश है।  
विज्ञापन

मालूम हो कि गत 16 मई की रात बोहाला गांव के पनौला तोक निवासी गोपाल राम , गोकुल राम , पनी राम , पप्पू  राम और अन्नू राम  ने गांव के हरक सिंह पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर मरणासन्न हालत में वहीं फेंककर फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़ित की पत्नी कमला देवी ने राजस्व पुलिस नंदीगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजस्व पुलिस ने मामले के नामजद पनी राम को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बृहस्पतिवार को सीजेएम के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के निर्देश पर पटवारी ने आरोपी को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पटवारी ने बताया कि अन्य चार आरोपियों को शीघ्र दबोच लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें