आरे गांव का एक युवक ठगी का शिकार हुआ है। वीपीपी में मोबाइल फोन की जगह उसे लक्ष्मी की मूर्ति और कूड़ा करकट मिला है। साढ़े तीन हजार रुपये की वीपीपी छुड़ाकर अब वह पछतावा कर रहा है। आरे गांव के अंकुर कुमार ने बताया कि उसके मोबाइल पर 8595494104 नंबर से काल आई।
फोन करने वाले ने बताया कि वह टैली शॉपिंग कंपनी से बोल रहा है। आप कंपनी के लिए भाग्यशाली व्यक्ति हो। कंपनी की ओर से आपको 15 हजार रुपये का मोबाइल फोन सिर्फ 3500 रुपये में मिलेगा आप अपना नाम और डाकघर का पता बताओ। उसने उस व्यक्ति को अपना नाम और डाकघर पता बता दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमैन उसके पास वीपीपी का पैकेट लेकर आया।
वीपी छुड़ाने के लिए उन्होंने पोस्टमैन को साढ़े तीन हजार रुपये दे दिए। पैकेेट खोला तो उसमें से मोबाइल फोन की जगह लक्ष्मी की मूर्ति और कूड़ा करकट ही मिला। उसने बताया कि जिस नंबर से उसके पास फोन आया था उस नंबर को डायल करने पर वह अब स्विच ऑफ बता रहा है।