फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के अलग-अलग मामलों में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। जिले में एक ओर जहां होली का खुमार चरम पर है, वहीं हुड़दंग करने वालों के हौसले भी बुलंद है। पुलिस ऐसे अराजक तत्वों से सख्ती से निपट रही है। कपकोट पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग मामलों में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीन हुड़दंगियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि क्षेत्र में होली के दौरान मारपीट के कई मामले हुए हैं। पहले मामले में बमसेरा खाईबगड़ निवासी नरेंद्र सिंह ने पोथिंग निवासी मनोज गढ़िया के खिलाफ तहरीर दी। उसने मनोज पर मारपीट, गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिए तलाश में जुट गई है।
दूसरे मामले में तोली के हर सिंह ने उसी गांव के विनोद सिंह के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और तोड़फोड़ करने की तहरीर दी। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ 323, 504 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीसरे मामले में वाछम के ग्रामीण शेर सिंह ने उसी गांव के तारा सिंह पर मारपीट, गालीगलौज का आरोप लगाया। आरोपी के खिलाफ 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कर्मी केे प्रकाश सिंह ने सापुली निवासी पुष्कर सिंह, राजेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह के खिलाफ लाठी डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश जारी है।
हुड़दंग मचा रहे तीन लोग गिरफ्तार
कपकोट। शराब पीकर भराड़ी बाजार में हुड़दंग मचा रहे तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष योगेश नगरकोटी ने बताया कि योगेश ऐठानी, ईश्वर कुमार और हरीश ऐठानी को गिरफ्तार किया है। वहीं बेतरतीब वाहन चलाने पर कैलाश राम, ईश्वर कुमार और गोविंद सिंह के वाहन सीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें