फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: साल 2022 में 82,146 सैलानी पहुंचे बागेश्वर, पिछले साल की तुलना में करीब 40 प्रतिशत कम आए पर्यटक

Thu, 30 Nov 2023 03:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर में वर्ष 2022 में 154 विदेशी, 81992 देशी सैलानी आए थे। 2023 में अब तक 365 विदेशी, 47926 देशी पर्यटक जिले में आए हैं। पर्यटकों की संख्या में 2022 की तुलना में इस साल करीब 40 फीसदी से अधिक की कमी आई है।
विज्ञापन
बागेश्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में आने वाले पर्यटकों की संख्या में 2022 की तुलना में इस साल करीब 40 फीसदी से अधिक की कमी आई है। वर्ष 2022 में 82146 सैलानी बागेश्वर जिले में आए। इस बार अब तक 48291 ही पर्यटक जिले में पहुंचे हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2022 में जिले में 154 विदेशी, 81992 देशी सैलानी आए थे। 2023 में अब तक 365 विदेशी, 47926 देशी पर्यटक जिले में आए हैं। पर्यटकों की आमद की पर्यटक स्थलों से तुलना करें तो कौसानी में जिले के अन्य पर्यटक स्थलों से अधिक पर्यटक घूमने के लिए आए।  जिले में एक से बढ़कर एक दर्शनीय स्थल होने के बाद भी पर्यटकों की संख्या में कमी गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।

सालभर कौसानी आते रहे हैं सैलानी
विश्व विख्यात पर्यटक स्थल कौसानी वर्षभर देसी, विदेशी सैलानी आते रहे हैं। पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष जनवरी में 2471 देशी सैलानी कौसानी के दीदार के लिए पहुंचे। फरवरी में 1842, मार्च में 3340, अप्रैल में 4962, मई में 1961, जून में 8649, जुलाई में 970, अगस्त में 686, सितंबर में 1726 कुल 24765 पर्यटक आए। बात विदेशी सैलानियों की करें तो जनवरी में शून्य, फरवरी में शून्य, मार्च में 21, अप्रैल में 27, मई में 35, जून में छह, जुलाई में 16, अगस्त में नौ, सितम्बर में 56 कुल 170 विदेशी पर्यटक कौसानी आए। 
विज्ञापन


ये हैं बागेश्वर के प्रमुख पर्यटक स्थल 
जिले में कौसानी जैसा विश्वविख्यात पर्यटक स्थल हैं। बागनाथ, बैजनाथ जैसे पौराणिक ऐतिहासिक महत्व के मंदिर हैं। मानसरोवर से निकलने वाली सरयू नदी का उद्गम स्थल सहस्त्रधारा बागेश्वर की थाती है, तो पिंडारी, कंफनी, सुंदरढूंगा जैसे ग्लेशियर और ट्रेल दर्रा जैसे रमणीक स्थल बागेश्वर की धरती पर विद्यमान हैं।

पर्यटकों की संख्या घटने के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। सैलानियों की संख्या घटते, बढ़ते रहती है। पर्यटन विकास के तहत पिंडारी ग्लेशियर क्षेत्र में ट्रैकिंग रूट का सुधारीकरण किया जा रहा है। छह व्यू प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। शौचालयों का निर्माण होना है। सुंदरढूंगा ट्रैकिंग रूट सुधारीकरण के साथ ही एक पुलिया का निर्माण होना है। इस काम के लिए 98 लाख रुपये के सापेक्ष फिलहाल 40 लाख रुपये का बजट मिला है। -पीके गौतम, जिला पर्यटन अधिकारी बागेश्वर।

पर्यटन सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए सरकार हवाई सेवा शुरू करने पर भी गंभीरता से विचार कर रही है। सीएम की घोषणा के अनुरूप मेलाडुंगरी हेलीपैड के विस्तार की कवायद चल रही है। साहसिक पर्यटन विकास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। -अनुराधा पाल डीएम बागेश्वर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें