फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दावे हुए हवा, तीन साल में ही हरसीला-पुड़कूनी सड़क में हो गए गड्ढे

Wed, 29 Nov 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
2019 में डामर उखड़ने से बदहाल हुआ मोटर मार्ग, यात्रियों और वाहन चालकों को आवाजाही में हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावे हवा हो रहे हैं। बागेश्वर जिले की कई सड़कों की हालत बेहद खराब है। कपकोट पीएमजीएसवाई की हरसीला-पुड़कूनी सड़क गड्ढों से पटी हुई है। यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हरसीला-पुड़कूनी सड़क का निर्माण वर्ष 2008 में हुआ था। वर्ष 2019 में सड़क में डामरीकरण किया गया था। पिछले पांच साल में डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। मार्ग से चलकाना और पुड़कूनी के ग्रामीण रोजाना आवाजाही करते हैं। वर्तमान में सड़क कई जगहों पर गड्ढों से पटी हुई है। इसके चलते वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में बने गड्ढे हादसों का कारण बने हुए हैं। ग्रामीण विशन सिंह, मदन मेहता, तारा सिंह, मुकेश सिंह, हयात सिंह, कुशाल सिंह, उमेद सिंह, धन सिंह बघरी आदि ने बताया कि सड़क का डामर उखड़ गया है। सुरक्षा दीवारों का निर्माण नहीं हुआ है। बदहाल सड़कें परेशानी का सबब बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
-सड़क में गड्ढे भरने का कार्य आज से शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सड़क लोक निर्माण विभाग के हैंडओवर भी होनी है। इसकी प्रक्रिया चल रही है।-अंबरीश रावत, ईई, पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें