बागेश्वर पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती के लिए आए युवकों की नापजोख करते पुलिस कर्मी। संवाद न्यूज एजे?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए चौथे दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा में 400 में से 276 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 243 अभ्यर्थी पास हुए।
पुलिस लाइन स्थित भर्ती स्थल पर बुधवार को भी सुबह पांच बजे से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह ठीक छह बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्र जांचे गए। शारीरिक परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बॉल थ्रो आदि कराए गए। भर्ती प्रक्रिया के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉक्टरों के साथ मौके पर मौजूद थी। एसपी अमित श्रीवास्तव पूरे दिन भर्ती स्थल पर बने हुए थे। एसपी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार चल रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षा तीन जून तक चलेगी। वहां पर सीओ बागेश्वर शिवराज सिंह राणा, सीओ ऑपरेशन अंकित कंडारी, भर्ती प्रभारी सोहेल अनवर शम्शी, प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट आदि थे।
बागेश्वर में चल रही पुलिस भर्ती की निगरानी करते एसपी अमित श्रीवास्तव- फोटो : BAGESHWAR