फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा कराने को नापनी पड़ रही 64 किमी की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्चर। यूपीसीएल के विजयपुर सब स्टेशन में पिछले दो माह से बिजली के बिल जमा नहीं हो रहे हैं। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए मुख्यालय तक 64 किमी की दूरी नापनी पड़ रही है। इससे उनका ज्यादा समय और धन खर्च हो रहा है। इस गतिरोध से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

सोमवार को बिल जमा कराने पहुंचे उपभोक्ताओं ने इस पर गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीण हेम पंत, हरीश चंदोला, गणेश धामी, गोपाल राम, हरीश सिंह आदि ने बताया कि सब स्टेशन में दो माह से बिल जमा नहीं किए जा रहे। बिल जमा कराने के लिए उन्हें बागेश्वर आने-जाने में 64 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। आवाजाही में ज्यादा समय और धन खर्च हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने सब स्टेशन में बिल जमा कराने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वहीं निगम के ईई भाष्कर पांडे का कहना है कि तकनीकी वजह से फिलहाल सब स्टेशन में बिल जमा नहीं हो रहे। जल्द ही पुरानी व्यवस्था बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें