कपकोट। श्री सनातन धर्म प्रचार प्रसार सेवा समिति की ओर से केदारेश्वर मैदान में सात दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण का शुभारंभ के लिए यज्ञ हवन हुआ। इससे पूर्व महिलाओं ने केदारेश्वर मैदान से सरयू नदी तक कलश यात्रा निकाली। बाद में नदी से जल भर कर वापस मैदान पहुंची।
कार्यक्रम हडसन ऐंठानी की देखरेख में संपन्न हो रहे हैं। इस दौरान मनोहर राम, विक्रम सिंह शाही, शेर सिंह, गिरीश जोशी, हरीश शाही, भूपाल ऐंठानी, डॉ. शेर सिंह ऐंठानी, भानू गढ़िया, रमेश पाठक, दीपक पाठक, ललित पांडे, गोपाल रावत, कौस्तुब आनंद जोशी, दया कृष्ण जोशी, प्रकाश बिष्ट, भूपेंद्र कोरंगा, भुवन गढ़िया, कमल कोरंगा आदि मौजूद थे।