फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: करीब डेढ़ लाख की नकदी क्यों ले गई पुलिस...

Fri, 29 Mar 2024 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस की टीम ने कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से एक लाख 45 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। रकम के संबंध में संतोषजनक उत्तर और कोई दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर पुलिस ने रकम जब्त कर ली है।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में बाहरी क्षेत्र से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। गरुड़ टैक्सी स्टैंड से करीब 300 मीटर आगे मोड़ पर बागेश्वर की तरफ से आ रहे दो लोगों को रोका गया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम कपिल चिलवाल (24 )निवासी कठायतबाड़ा और रोहित (23) निवासी चौडाडुंगरी बागेश्वर बताया। कपिल चिलवाल के बैग से उक्त रकम बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें