फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन दिनों में 102 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Tue, 11 Jun 2024 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के पंडित बीडी पांडेय परिसर में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करवाते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में तीन दिनों में 102 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। सत्र 2024-25 में परिसर के पास बीए में 480 सीटें उपलब्ध हैं। इन सीटों के लिए 367 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था और मात्र 65 ने प्रवेश लिया है। बीएससी मैथ्स में 88 सीटें है। इसमें 58 ने आवेदन किया और अब तक 13 ने प्रवेश लिया है। बीएससी बाॅयो में 88 सीटों के सापेक्ष 73 ने आवेदन किया और 20 ने प्रवेश लिया है। बीकॉम की 88 सीटों में 41 ने आवेदन किया और मात्र चार ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन


पहली मेरिट सूची के विद्यार्थियों को 14 जून तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद दूसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी। प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रकिया 20 जून तक चलेगी। प्रवेश में विद्यार्थियों की रुचि कम देखने को मिल रही है, जो परिसर के प्रवेश प्रबंधन की चिंता बढ़ा रही है। पहले तो विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन में लेटलतीफी की और अब प्रवेश लेने में भी यही हाल है।

हेल्प डेस्क हुए गुलजार
बागेश्वर। परिसर में प्रवेश के दौरान दो दिन तक छत्र संगठनों के हेल्प डेस्क वीरान नजर आ रहे थे लेकिन तीसरे दिन सोमवार को दोनों छात्र संगठनों (एबीवीपी, एनएसयूआई) के हेल्प डेस्क विद्यार्थियों से गुलजार रहे। परिसर में मौजूद दोनों छात्र संगठनों ने प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों की मदद की। हेल्प डेस्क छात्रसंघ चुनाव प्रचार के लिए भी बेहतर माध्यम माना जाता है। संवाद
विज्ञापन



अधिष्ठाता छात्र कल्याण, बागेश्वर परिसर, डॉ. जीवन सिंह गढि़या ने बताया कि परिसर में सात जून से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रकिया चल रही है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश की अंतिम तिथि 20 जून रखी गई है। विद्यार्थियों को समय पर प्रवेश ले लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें