बागेश्वर। कपकोट के गांव में 10 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर कपकोट थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
रविवार की शाम को बालिका खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान एक वहशी दरिंदे ने उसे हवस का शिकार बना लिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र के ही किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना दी थी।
एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पड़ताल कराई तो परिजन मामले को दबाने के प्रयास में थे, लेकिन बालिका ने सबकुछ बता दिया। इसका जिला अस्पताल लाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। परीक्षण में दुराचार की पुष्टि हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम संबंधित गांव गई है।