फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मिशन को पूरा करने के लिए सभी को मिलजुल कर काम करना होगा। चुनौतियों को अवसर में बदलना होगा।
विज्ञापन

बागेश्वर के राजकीय इंटर कॉलेज रवाईखाल में ई-संवाद कार्यक्रम में मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों ने कोरोना से निपटने की लड़ाई में एक योद्धा के तरह की भूमिका का निर्वहन किया है। कोरोना काल में जनप्रतिनिधियों की भूमिका और अधिक बढ़ गई है।
कोरोना से लड़ाई लंबे समय तक चल सकती है। सतर्कता और जागरूकता पर विशेष ध्यान देना होगा। कहा कि भारत में वायरस से मृत्यु दर बहुत कम है और रिकवरी रेट अच्छा है। भारत नेट फेज 2 परियोजना में राज्य के 12 जनपदों (हरिद्वार में पूर्व में किया जा चुका है) के 65 ब्लॉक के 5991 ग्राम पंचायतों में इंटरनेट पहुचाया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 2 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

ई-संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा कि कोरोना काल में सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने बेहतर ढंग से कार्य किया है। कोरोना की जंग अभी समाप्त नहीं हुई है हमें आगे भी सजगता और सावधानी से कार्य करना है। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि कोरोना महामारी से बचाव में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें