फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर आया टनों मलबा

Sun, 04 Aug 2013 09:44 PM IST
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को मैठाणा में टनों मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। माल लेकर आ रहा एक ट्रक भी मलबे में फंस गया। बीआरओ के मजदूर 11 घंटे की मशक्कत के बाद इस ट्रक को निकाल सके।
विज्ञापन


भू धंसाव होने से देर शाम तक भी मोटर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोला जा सका। शनिवार देर रात बारिश से मैठाणा में भू धंसाव होने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इस दौरान एक ट्रक भी मलबे में फंस गया।

मोटर मार्ग डायवर्ट
मोटर मार्ग पर भू धंसाव को देखते हुए पुलिस ने इस रूट के ट्रैफिक को नंदप्रयाग-कोठियालय सैंण मोटर मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया थे, लेकिन मोटर मार्ग की स्थिति खराब होने से यहां से भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन


इससे आवश्यक सामग्री लेकर जोशीमठ, गोपेश्वर, चमोली, पीपलकोटी आ रहे वाहनों की हाईवे पर कतार लगी हुई है। इधर, सीमा सड़क संगठन के आफीसर इंचार्ज सोहन लाल ने बताया कि मैठाणा में हिल कटिंग कर वाहनों की आवाजाही के लिए मोटर मार्ग खोलने की कोशिश हो रही है। सोमवार सुबह तक बदरीनाथ हाईवे पर ट्रैफिक सुचारु हो जाएगा।

बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध
उधर गौचर के समीप कमेड़ा भू-स्खलन जोन में सुबह साढ़े पांच बजे भारी मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे करीब पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा। लगातार बंद हो रहे हाईवे से जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

कमेड़ा, गलनाऊ, कालेश्वर, जयकंडी, बेडाणू, भकुंडा, बिराजकुंज, देवलीबगड़ और अन्य स्थानों में दरक रहे पहाड़ और सड़कों से लोगों और राहगीरों को भारी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं।

इनकी भी सुनिए...
मैठाणा में बार-बार मलबा आने से हाईवे अवरुद्ध हो रहा है, लिहाजा जिला प्रशासन ने हिल साइड में ग्रामीणों के खेतों को अधिग्रहित कर हाईवे का समरेखण बदलने का फैसला किया है। इस मामले में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बन गई है। सोमवार सुबह से हाईवे पर समरेखण विस्तार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अवधेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी, चमोली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें