फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से सड़क पर आया मलबा, सात घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

Sun, 08 May 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कर्णप्रयाग/थराली
विज्ञापन
badrinath highway closed - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रविवार सुबह हुई तेज बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे सात घंटे बंद रहा। यही नहीं थराली में तीन से अधिक लिंक मोटर मार्ग बंद रहे।
विज्ञापन


जबकि थराली-देवाल मोटर मार्ग कई जगह बंद रहा। इस दौरान लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बदरीनाथ हाईवे पर राहगीरों ने जानजोखिम में डालकर भूस्खलन क्षेत्र को पार कर आवागमन किया। करीब ढाई बजे बदरीनाथ हाईवे पर यातायात सुचारू हो पाया।

रविवार सुबह भारी बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर उमा माहेश्वर आश्रम के पास तीन स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। सुबह साढ़े सात बजे आए मलबे से यहां देहरादून, हरिद्वार, श्रीनगर, दिल्ली, कुमाऊं के साथ ही गोपेश्वर, बदरीनाथ, जोशीमठ सहित अन्य इलाकों में जाने वाले सैकड़ों यात्री और मुसाफिर फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर बंद हुआ था बदरीनाथ हाईवे

badrinath highway closed - फोटो : amar ujala
दोपहर करीब ढाई बजे बीआरओ मलबा हटाने में सफल रहा और हाईवे पर यातायात सुचारू हो पाया। जबकि कर्णप्रयाग से नैनीसैंण को जाने वाला मोटर मार्ग आईटीआई तक कई स्थानों पर बंद हो गया।

दूसरी ओर डुंग्री से ढाढ़रबगड़ जाने वाली सड़क में मलबा आने से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं निर्माणाधीन जूनीधार मोटर मार्ग का पूरा मलबा थराली देवाल मोटर पर आने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। जबकि थराली-देवाल और नंदकेशरी-देवाल मोटर मार्ग मलबा आने से कई स्थानों पर बंद हो गया।

थराली के सुनाऊं, जूनीधार, रूइसाण सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाले पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने तहसील, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को आपदा से निपटने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें