फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलः बीड़ी, सिगरेट पी तो बच्चे नहीं करेंगे इज्जत

Sun, 08 May 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
विज्ञापन
सिगरेट - फोटो : getty images
विज्ञापन
उत्तराखंड के बागेश्वर स्थित इंटर कॉलेज गागरीगोल के बच्चों ने धूम्रपान के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया है।
विज्ञापन


अभियान की शुरुआत बच्चों ने अपने ही स्कूल से करते हुए कहा कि यदि उनके स्कूल का कोई भी शिक्षक सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करते मिला तो उसे नमस्ते नहीं की जाएगी। यह भी निर्णय लिया यदि स्कूल का कोई छात्र ऐसा करते मिलेगा तो उससे भी हैलो हाय बंद कर दी जाएगी।

इंटर कॉलेज गागरीगोल में शनिवार को हुई गोष्ठी में कॉलेज के प्रबंधक दीपक पाठक ने कहा कि घर का मुखिया बीड़ी, सिगरेट नहीं पीएगा तो बच्चों का उस ओर ध्यान कतई नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूम्रपान से दूर रहने का आह्वान

सिगरेट - फोटो : getty images
प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पंत ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने युवा पीढ़ी से धूम्रपान से दूर रहने का आह्वान किया।

कॉलेज के एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी अंग्रेजी प्रवक्ता नंदन सिंह अल्मिया ने कहा कि धूम्रपान देखादेखी का नशा है। पहले लोग बसों में सवारी करने के दौरान धूम्रपान करते थे। अब बस, कार में यात्रा के दौरान भी यात्री धूम्रपान से बच रहे हैं।

बच्चों ने कहा कि अगर शिक्षक सार्वजनिक स्थलों में धूम्रपान करते दिखे तो नमस्ते बंद हो जाएगी। गोष्ठी में एसओ बैजनाथ कुंवर सिंह रावत, योगेश कांडपाल, गोविंद सिंह मेहता आदि ने विचार रखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें