फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर खुलता, बंद होता रहा बदरीनाथ हाईवे

Sat, 10 Aug 2013 09:29 AM IST
गोपेश्वर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग दिनभर खुलता और बंद होता रहा, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह नौ बजे तक बीआरओ के मजदूरों ने क्षेत्रपाल में पुश्ता निर्माण कर दो दिन से अवरुद्ध पड़े हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया।
विज्ञापन


देखें, उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज

इसके पश्चात जब वाहनों का काफिला पीपलकोटी पहुंचा, तो यहां से आगे पागल नाला में मलबा और बोल्डर आने से हाईवे पुन: अवरुद्ध हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यहां पर दोपहर बारह बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।

पाताल गंगा में हाईवे को खोलने में दो घंटे का समय लगा। शाम तीन बजे जैसे ही चमोली से जोशीमठ तक हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल पाया, इसके ठीक एक घंटे बाद शाम चार बजे कर्णप्रयाग से एक किमी पीछे कालेश्वर में हाईवे पर टनों मलबा आ गया, जिससे मार्ग पुन: अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन


यहां बना है दलदल
मैठाणा में दलदल बना हुआ है। यहां पर बीआरओ द्वारा खेत काटकर वैकल्पिक सड़क बनाई गई है। बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर निकेश का कहना है कि दिनभर मशीनें हाईवे पर आए मलबे को हटाती रही। कालेश्वर में हाईवे खोला जा रहा है। नंदप्रयाग से जोशीमठ तक हाईवे पूरी तरह से खोल दिया गया है।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें