फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से कहासुनी के बाद फौजी ने की आत्महत्या

Mon, 25 Apr 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
देहरादून के सब एरिया में स्टोर कीपर के पद पर तैनात फौजी ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद स्टोर में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे दोस्तों ने उसे तत्काल एमएच अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैंट थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को नायक सत्येंद्र सिंह (32) पुत्र नरेश सिंह परमार मूल निवासी डाउनरी जिला धौलपुर राजस्थान हाल पता 447 कंपनी एएससी और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस बीच सत्येंद्र ने आत्महत्या की धमकी देते हुए घर से निकलकर स्टोर में चला गया।
विज्ञापन


इस बीच उसके दोस्त उसके घर पहुंचे जहां उसकी पत्नी ने सत्येंद्र के हरकत के बारे में बताया। जिसके तुरंत बाद उसके दोस्त सप्लाई स्थित स्टोर पहुंच गये। जहां स्टोर के बाहर बाइक खड़ी थी और दरवाजा भीतर से बंद मिला। दोस्तों ने जैसे तैसे दरवाजा तोड़ा तो देखा कि सत्येंद्र पंखे से झूल रहा है।
विज्ञापन


यह देखकर उनके होश उड़ गये। दोस्तों ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए उसे नीचे उतारा और एमएच अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि नायक सत्येंद्र के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें