फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से करें नीट-जेईई आवेदन में गलती सुधार

Tue, 15 Jan 2013 11:39 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में पहली बार आयोजित हो रही कॉमन मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) और कॉमन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) में त्रुटि सुधार का विकल्प आज से खोल दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने फार्म भरते वक्त नाम-पते से जुड़ी गलतियां की हों, वे संबंधित वेबसाइट पर इसे ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन चीजों में कर सकते हैं सुधार
सीबीएसई में नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) और जेईई मेन 2013 (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) में करेक्शन के लिए दोनों वेबसाइट पर विकल्प 15 जनवरी से खोल दिया गया है। नीट में परीक्षा केंद्र, सीट का विकल्प, प्रश्नपत्र का माध्यम, कैटेगरी और राष्ट्रीयता में परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा।

अभ्यर्थी अपने नाम, पिता का नाम या पते में परिवर्तन कर सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र और परीक्षा पैटर्न (ऑनलाइन से पैन पेपर) में बदलाव संभव नहीं होगा। सिर्फ नाम और पते से जुड़ी जानकारियों को अपडेट किया जा सकता है। त्रुटि सुधार का केवल एक ही मौका अभ्यर्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन


आकाश इंस्टीट्यूट के निदेशक डीके मिश्रा का कहना है कि सीबीएसई पहली बार त्रुटि सुधार का मौका दे रहा है। इससे परीक्षा में चयन के बाद प्रमाणपत्रों से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी। जिन छात्रों से भूलवश स्पेलिंग संबंधित गलती हो गई हों, वे इसमें आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


अंतिम तिथि
नीट की अंतिम तिथि: 28 फरवरी
जेईई की अंतिम तिथि: 24 जनवरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें