फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब रब खुश होता है तो जन्म लेती हैं बेटियां

Tue, 16 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हकीम महताबउद्दीन हाशमी कालेज ऑफ लॉ की ओर से धनौरा ब्लाक के सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को विधिक जानकारी दी गई। उन्हें उनके अधिकार बताए गए।
विज्ञापन


इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डा. राना परवीन ने महिलाओं एवं बालिकाओं को तालीम हासिल करने को प्रेरित किया। कहा कि, अपने अधिकारों को जानकर आप परिवार की भी हिफाजत कर सकती हैं। बोलीं, बेटियां अनमोल हैं। डॉ. नूर अली अंसारी ने बताया कि महिलाओं को भी पुरुषों के समान संपत्ति के क्रय विक्रय का अधिकार है।

खंड विकास अधिकारी विद्या शंकर कटियार ने उत्तर प्रदेश शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। बोले, जब रब खुश होता है तो बेटियां जन्म लेती हैं। एडीओ रिजवान अहमद ने विधवा, विकलांग एवं महिलाओं के लिए प्राथमिकता वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


मोहम्मद तारिक ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर बल दिया। यहां, प्रो. मोहम्मद इफ्तेखार अली, डा. रिपु दमन प्रताप सिंह, शाहजाद सिद्दकीकी, नासिर, हनीफ खान, ताबिश सूरी, सुरेश जैन, गौहर अली, अहमद नवाज, फहीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें