फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य स्नान कल, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Tue, 24 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत के प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेले में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन मुख्य स्नान होगा। इस दिन तिगरी गंगा तट पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा।
विज्ञापन


स्थानीय अभिसूचना इकाई के अनुमान के अनुसार पांच से आठ लाख तक श्रद्धालुओं की मेले में अभी तक आमद हो चुकी है। एकादशी के साथ मेलार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

मंगलवार को मेला पूरे शवाब पर नजर आएगा। बीस लाख श्रद्धालुओं के गंगा में डुबकी लगाने का अनुमान है। देव उठावनी एकादशी से स्नानार्थियों का मेले में आना तेज हो गया है। रोजाना श्रद्धालुओं का रेला सड़कों पर नजर आ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को भी लाखों श्रद्धालुओं ने मेले में आमद की। नेशनल हाईवे से लेकर राज्य मार्ग और संपर्क मार्गों तक पर मेलार्थियों का कारवां ही नजर आ रहा था। वहीं मेला पूरे शवाब पर पहुंचता नजर आया।

गंगा की रेती पर तंबुओं का शहर बसा दिखा। गंगा मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोर की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा का रुख किया और आस्था की डुबकी लगाई, जो शाम तक बना रहा।
विज्ञापन


मुख्य स्नान के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं का सैलाब तिगरी धाम के लिए उमड़ पड़ेगा। सुबह से लेकर पूरी रात मेले में श्रद्धालुुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहेगा। श्रद्धालुुओं ने मेले में पहुुंचने के लिए तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें