कार्तिक पूर्णिमा पर उत्तर भारत का ऐतिहासिक मेला भरने लगा है। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर 24 नवंबर को लाखों की तादात में गंगा मेले में श्रद्धालुओं रेला रहेगा। सोमवार को भी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं को सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर गंगे का घोष गंगा तट पर गूंजता रहा।
भोर के चार बजे से ही श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जाघोष के साथ गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। सूर्य नारायण को अर्घ्य दिया।
वहीं युवाओं की टोलियां स्नान के दौरान गंगा घाट के रेत में कबड्डी, रस्साकशी करते नजर आए। श्रद्धालुओं की आमद के बीच मेला भी भरने लगा है। दोपहर बाद मेले में भारी भीड़ रही।
चाट- पकौड़ी, छोले भटूरे व आलू की टिक्की और आइसक्रीम लोगों ने स्वाद लिया। सौंदर्य प्रशाधन की दुकानों पर महिलाओं भी भीड़ लगी रही।