फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के कार्यक्रम में दिखी सास-बहू में नोकझोंक

Sun, 20 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब की ओर से नए साल और क्रिसमस दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ड्राइंग प्रतियोगिता भी हुई। सास-बहू की नोकझोंक नाटक भी आयोजित हुआ।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसमें अनुष्का गोयल और उज्ज्वल खुराना ने सुंदर प्रस्तुति दी। काकुल अग्रवाल, अक्षय गोयल, कुद्दू गोयल, मिश्री अग्रवाल, भूमिका गोयल, देव गोयल, अदिति मदान ने बम बम भोले मस्ती में डोले नृत्य की प्रस्तुति दी।

सांता क्लाज बनीं प्रीति मालीवाल ने बच्चों को क्रिसमस के उपहार दिए। क्लब की पूजा सरन,श्वेता अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, अंश अग्रवाल ने हरियाणवी सास और अंग्रेजी बहू की नोकझोंक की नाटिका प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। पूजा छाबड़ा, रिंकी होरा, प्रीति मालीवाल, निधि जिंदल, भावना गुप्ता ने भंगड़ा पेश किया।
विज्ञापन


विशाल गोयल-वाणी गोयल, विनीत अग्रवाल-निशा अग्रवाल, जितेंद्र सिंह-पूजा छाबड़ा, सुनीत अग्रवाल-प्रियंका अग्रवाल ने कपल डांस किया। रेशू माहेश्वरी ने मिठाई खिलाई।

बीपी माथुर, सुनील गुप्ता, अजय अग्रवाल, युवराज गोयल, सिराजुद्दीन हाशमी, संजय मालीवाल, अमित मोहन गोयल, चरनजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, आकाश शर्मा, सोनल अग्रवाल, राजीव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें